प्रदेश कांग्रेस ने आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

शिमला…प्रदेश कांग्रेस ने आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए देश के निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि जो संविधान उन्होंने देश के नागरिकों के लिये बनाया था दुर्भाग्य से केंद्र में बैठी आज की वर्तमान भाजपा सरकार में उस संविधान के विपरीत कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश मे संविधान की रक्षा का बेड़ा जो कांग्रेस ने उठाया है उसके लिए सभी को किसी भी कुर्बानी के लिये तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक द्वेष के चलते उनके नेताओं के साथ जो अन्याय किया जा रहा है वह किसी भी स्तर पर सहन नही होगा।
डॉ भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमारे संविधान के शिल्पकार ,सामाजिक  न्याय के प्रेणता,आदित्य विधिवेत्ता भारत रत्न बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि  देश के नागरिकों को उनके अधिकार व कर्तव्यों  की  संविधान में पूरी रक्षा की गई हैं। इनका कोई भी हनन नही कर सकता क्योंकि इसे कानूनी मान्यता हैं। उनके इस कार्य के लिए देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज मे पिछडो व दलितों के उत्थान के लिए उनका विशेष योगदान रहा हैं।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिये शपथ भी ली।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चिरंजी लाल कश्यप, कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह, यशपाल तनाईक,अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला अध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी, सचिव वेद प्रकाश ठाकुर,संदीप कुमार,सिमी नंदा,सेनराम नेगी, प्रभा वर्मा,मोहन नेगी,पूर्ण चंद,वीर सिंह,मनु भाटिया,प्रीति थांटा,सरिता चंदेल,यशपाल, विपन सिंह,कृष्णा,नेहा,ऊमा, हेमराज ठाकुर,रोहित कश्यप,लोकेश्वरी व कई अन्य लोगों ने बाबा साहब को अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *